होंडुरास में गोलीबारी से 25 लोग मरे

होंडुरास में गोलीबारी से 25 लोग मरे

नईदिल्ली [महामीडिया]

होंडुरास में दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 19 मजदूर और 6 पुलिसकर्मी शामिल हैं। दोनों हमलों में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। पहला हमला उत्तरी होंडुरास के त्रूजिलो शहर में एक प्लांटेशन पर हुआ जिस हमले में 19 मजदूर मारे गए। दूसरा हमला ग्वाटेमाला सीमा के पास ओमोआ शहर में हुआ जहां बंदूकधारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें 6 पुलिसकर्मी मारे गए जिनमें एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें