नवीनतम
एलआईसी ने बोनस शेयर की घोषणा की
भोपाल [ महामीडिया]
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने अपने शेयरधारकों को बड़ा उपहार दिया है। कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है यानी जिन निवेशकों के पास कंपनी का एक शेयर होगा उन्हें एक अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड घोषणा की भी घोषणा की है। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 29 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम पर एलआईसी के शेयर होंगे उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलेगा। बोनस शेयरों का आवंटन 1 जून 2026 को माना जाएगा।डिविडेंड पाने वाले निवेशकों की पहचान के लिए कंपनी ने 25 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है।