भारत की विदेशी मुद्रा की बचत हेतु प्रत्येक प्रयास किए जाएंगे : ब्रह्मचारी गिरीश जी

भारत की विदेशी मुद्रा की बचत हेतु प्रत्येक प्रयास किए जाएंगे : ब्रह्मचारी गिरीश जी

भोपाल [ महामीडिया ] पूरे विश्व में व्याप्त संकट के संदर्भ में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील पर आज महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के संचालक मंडल की बैठक उसके अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि किसी भी प्रकार की विदेश यात्रा नहीं की जावेगी। साथ ही किसी भी प्रकार का ऐसा व्यय नहीं किया जाएगा जिस हेतु भारत देश की विदेशी मुद्रा व्यय होती हो। इसके साथ-साथ यह निर्णय भी लिया गया है कि भविष्य में बीएलडीसी तकनीकी के बिजली उपकरण क्रय किए जाएंगे जिससे कि बिजली की बचत की जा सके। इसके साथ-साथ बिजली से चलने वाली बसों एवं अन्य वाहन भी क्रय किए जाने का निर्णय भी इस बैठक में लिया गया है। महर्षि विद्यापीठों एवं अन्य महर्षि संस्थानों में बिजली के संयंत्रों पर भोजन पकाया जाएगा जिससे गैस की बचत की जा सके। आज संपन्न संचालक मंडल की बैठक में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के समस्त निदेशक उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें