महाराष्ट्र में बाघ के हमले में चार महिलाओं की मौत

महाराष्ट्र में बाघ के हमले में चार महिलाओं की मौत

भोपाल [ महामीडिया] 

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में आज शुक्रवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गईं चार महिलाओं की बाघ के हमले में मौत हो गई है जबकि अन्य लोग मदद के लिए चिल्लाते हुए जंगल से भाग निकले। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और हमले की खबर सुनकर ग्रामीण जंगल की ओर दौड़ पड़े। मृतकों की पहचान कविता दादाजी मोहुरले (45), अनीता दादाजी मोहुरले (46), संगीता संतोष चौधरी (40) और सुनीता कौशिक मोहुरले (33) के रूप में हुई है। सभी गूंजेवाही गांव की रहने वाली थीं। । यह दुखद घटना सुबह करीब 8 बजे घटी जब 13 महिलाओं का समूह जंगल में गया था। 

सम्बंधित ख़बरें