नवीनतम
सेंट्रल बैंक में 8 प्रतिशत की हिस्सेदारी बेचेगी भारत सरकार
भोपाल [ महामीडिया] भारत सरकार ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी 8% हिस्सेदारी बेचने का निर्णय किया है। इस ऑफर फॉर सेल के लिए सरकार ने फ्लोर प्राइस ₹31 प्रति शेयर तय किया है जो बैंक के गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस ₹33.94 से 8.5% से ज्यादा के डिस्काउंट पर है। विनिवेश की इस प्रक्रिया के तहत सरकार अपनी 4 प्रतिशत इक्विटी सीधे बेचेगी जबकि अतिरिक्त 4 प्रतिशत शेयर बेचने का 'ग्रीन शू विकल्प' भी अपने पास सुरक्षित रखा है। यह प्रक्रिया नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए शुरू हो चुकी है जबकि रिटेल निवेशकों और बैंक कर्मचारियों के लिए यह प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी ।