राज्यों के साथ मिलकर पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की तैयारी

राज्यों के साथ मिलकर पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की तैयारी

भोपाल [ महामीडिया] 

केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार जल्द ही राज्यों से पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स  कम करने की अपील कर सकती है। भाजपा शासित 22 राज्यों में वैट में कटौती की पूरी संभावना है। डीजल की कीमतों को नियंत्रित करना प्राथमिकता है क्योंकि इसका सीधा असर परिवहन, खेती और उद्योग जगत पर पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई से लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले महीने ही पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।

सम्बंधित ख़बरें