किताब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश वापस लिया
भोपाल [ महामीडिया]
सुप्रीम कोर्ट ने 8वीं कक्षा की एनसीईआरटी किताब में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' से जुड़े विवादित चैप्टर के मामले में बड़ा फैसला निर्णय सुनाते हुए अपना पुराना आदेश वापस ले लिया है । कोर्ट ने चैप्टर लिखने वाले 3 शिक्षाविदों पर की गई कार्रवाई और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश रद्द कर दिया है । यह मामला 8वीं कक्षा की एनसीईआरटी की किताब के एक अध्याय से जुड़ा है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं।