274 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट में चढ़ाई का नया रिकॉर्ड बनाया
भोपाल [ महामीडिया]
माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे ज्यादा 274 पर्वतारोहियों ने चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है। मौसम साफ होने और बर्फ हटने के बाद बुधवार सुबह शुरू हुआ अभियान 11 घंटे तक चला। बुधवार को 274 लोगों ने एवरेस्ट फतह किया। इससे पहले 22 मई 2019 को 223 पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया था। इस साल एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए करीब 500 विदेशी पर्वतारोहियों को परमिट जारी किए गए थे ।