कारों की बिक्री में 34 प्रतिशत की वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] ऑटोमोबाइल उद्योग ने जुलाई 2026 में बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। पैसेंजर व्हीकल, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में जुलाई 2025 की तुलना में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी । हुई है । पैसेंजर व्हीकल की बिक्री ने जुलाई महीने का अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन किया है। जुलाई 2026 में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 4,57,810 यूनिट रही। जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 3,40,772 यूनिट था। सालाना आधार पर बिक्री में 34.3% की बढ़ोतरी हुई है।