नवीनतम
टाटा ग्रुप की कंपनियों के मार्केट कैप में भारी गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया]
टाटा ग्रुप के शेयर चंद्रशेखरन के टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफे के बाद से फोकस में हैं। इसके चलते टाटा ग्रुप की कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 44,000 करोड़ रुपये की कमी आई है जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान टीसीएस को हुआ है।
पिछले दो कारोबारी सत्रों में टाटा ग्रुप की 26 कंपनियों का कुल मार्केट कैप 43,812 करोड़ रुपये से घटकर गुरुवार तक 27.04 लाख करोड़ रुपये रह गया है। मंगलवार 11 अगस्त 2026 को इन कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 27.48 लाख करोड़ रुपये था।