भोपाल के बड़े तालाब में 350 नावों पर छाया तिरंगा

भोपाल के बड़े तालाब में 350 नावों पर छाया तिरंगा

भोपाल [ महा मीडिया] स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा मध्य प्रदेश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को राजधानी भोपाल, धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर, उज्जैन, मंडला, बैतूल, मैहर और बालाघाट सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। बोट क्लब पर विशाल 'नौका तिरंगा यात्रा' का आयोजन हुआ। 350 से अधिक तिरंगा सजी नावों के साथ जल, थल और नभ में राष्ट्रध्वज की छंटा बिखरी। मुख्यमंत्री  मोहन यादव की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने कयाकिंग का प्रदर्शन किया।

सम्बंधित ख़बरें