यूरोप के आसमान में सूर्य ग्रहण की पूर्णता का नजारा देखा गया

यूरोप के आसमान में सूर्य ग्रहण की पूर्णता का नजारा देखा गया

भोपाल [ महा मीडिया] यूरोप के आसमान में हाल ही में एक ऐतिहासिक खगोलीय नजारा देखा गया जिसने लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पिछले लगभग तीन दशकों में क्षेत्र का सबसे शानदार माना जाने वाला यह दुर्लभ सूर्य ग्रहण जब अपने चरम पर पहुंचा, तो दिन के उजाले में भी शाम की धुंधलका छा गया।विशेष रूप से यूके में स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे के ठीक बाद इस आंशिक सूर्य ग्रहण का सबसे अद्भुत रूप देखने को मिला जहां चंद्रमा ने सूर्य के 90 प्रतिशत से अधिक हिस्से को पूरी तरह ढक लिया था।
ग्रहण की पूर्णता का पथ साइबेरिया (रूस) के उत्तरी सिरे से शुरू हुआ आर्कटिक महासागर से होते हुए प्रारंभिक शाम में आइसलैंड पहुंचा। फिर यह दक्षिण की ओर मुड़ा। उत्तरी स्कॉटलैंड में स्थानीय समय के अनुसार करीब 6 बजे और इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर करीब 6:20 बजे आंशिक ग्रहण शुरू हुआ।

सम्बंधित ख़बरें