एयरटेल ने कुछ सस्ते प्रीपेड प्लान बंद किये

एयरटेल ने कुछ सस्ते प्रीपेड प्लान बंद किये

भोपाल [ महा मीडिया] एयरटेल ने कुछ सस्ते प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं। कंपनी ने ₹299, ₹319, ₹579 और ₹619 वाले 1.5GB प्रतिदिन डेटा प्लान के साथ ₹649 वाला 2GB प्रतिदिन डेटा प्लान भी हटाया है। इन प्लान की वैधता 56 या 60 दिनों की थी। माना जा रहा है कि इस बदलाव से एयरटेल की औसत कमाई प्रति ग्राहक बढ़ सकती है। एयरटेल के करीब 12.8 करोड़ ग्राहक ऐसे हैं जो 1GB या 1.5GB प्रतिदिन वाले प्लान का उपयोग करते हैं। यह कंपनी के कुल ग्राहकों का करीब 35 प्रतिशत है। हर ग्राहक ₹5 बढ़ने पर एयरटेल के लाभ में करीब ₹1,200 करोड़ की बढ़ोतरी हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें