सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश
भोपाल [ महा मीडिया]
गुजरात के सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। भेड़ावल और सीमादा नदियां उफान पर हैं। अन्य नदियां भी खतरनाक स्तर पर बह रही हैं। सूरत में 2,244 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। गुजरात के 3 जिलों में बारिश का रेड,11 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट है।