गंगा, यमुना, घाघरा और सरयू सहित दस नदियां उफान पर

गंगा, यमुना, घाघरा और सरयू सहित दस नदियां उफान पर

भोपाल [ महा मीडिया] पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा, यमुना समेत 10 से अधिक नदियां उफान पर हैं जिससे कई क्षेत्रों मे में पानी भरने लगा है। इनमें हिंडन, घाघरा, गंडक और शारदा नदियां भी शामिल हैं जिनका जलस्तर बढ़ने से कई तटीय इलाकों और गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है । बदायूं, अयोध्या, गोंडा, बलिया, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, नोएडा और बागपत जिलों में नदियां खतरे के निशान के पास या ऊपर बह रही हैं। कई गांवों का संपर्क टूट गया है लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थानों या हाइवे के किनारे शरण लेने को मजबूर हैं। नदी के किनारे लगातार कटान से उपजाऊ जमीन और पेड़ पानी में समा रहे हैं।

  • गंगा और यमुना: प्रयागराज, वाराणसी और बदायूं समेत कई स्थानों पर जलस्तर में वृद्धि।
  • हिंडन नदी: बागपत और नोएडा के पास उफान पर।
  • घाघरा नदी: अयोध्या, गोंडा और बलिया में खतरे के निशान के करीब ।
  • गंडक नदी: कुशीनगर में जलस्तर अधिक।
  • शारदा और सरयू: लखीमपुर खीरी और बस्ती में तटीय इलाकों में कटान तेज।
  • अन्य नदियां: मालन, राप्ति और शाकंभरी नदियां भी उफान पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें