कच्चे तेल की कीमतों मे आज भी भारी उछाल

कच्चे तेल की कीमतों मे आज भी भारी उछाल

भोपाल [ महा मीडिया] 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज  कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है जिसमें ब्रेंट क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इस तेजी का मुख्य कारण मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति को लेकर है। इस कारण परिवहन लागत बढ़ने से आम उपभोग की वस्तुओं पर भी असर पड़ सकता है। पिछले एक महीने की बात की जाए तो ब्रेंट क्रूड की कीमत में 33% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और तेल सप्लाई प्रभावित होने की आशंका की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें