भारत में अब तक साढ़े पांच हजार से अधिक पौध किस्मों का पंजीकरण

भारत में अब तक साढ़े पांच हजार से अधिक पौध किस्मों का पंजीकरण

भोपाल [ महा मीडिया]

भारत ने वर्ष 2023 से 2026 के बीच 5,689 नई पौध किस्मों का पंजीकरण  पौध किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत किया है। यह पिछले तीन वर्षों में किस्म पंजीकरण की प्रक्रिया में उल्लेखनीय तेजी को दर्शाता है जिसका उद्देश्य देश के बीज क्षेत्र को मजबूत बनाना और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना है। पौध किस्मों के पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी आयी है जिससे किसानों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों और निजी बीज कंपनियों को अपनी विकसित किस्मों के बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में सुविधा हुई है। अब तक 219 फसलों की 10,802 किस्मों का पंजीकरण किया जा चुका है जिनमें से 5,689 किस्में केवल 2023–26 की अवधि में पंजीकृत हुई हैं। यह जानकारी  लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी गयी है ।

सम्बंधित ख़बरें