अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 10% अतिरिक्त  टैरिफ लगाया

अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 10% अतिरिक्त  टैरिफ लगाया

भोपाल [ महा मीडिया] 

अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 10% अतिरिक्त  टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह निर्णय कल शुक्रवार से लागू होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निर्देश पर अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि ने जबरन श्रम से बने सामान के आयात को लेकर 60 देशों पर कार्रवाई की है। अमेरिका ने इन देशों पर 10% से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। भारत उन 17 देशों में शामिल है जिन पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है। वहीं बाकी 43 देशों पर 12.5% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है। भारत के अलावा ब्रिटेन, कनाडा, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, मेक्सिको, पाकिस्तान और श्रीलंका समेत कई देशों को 10% टैरिफ वाले समूह में रखा गया है। अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि ये देश जबरन श्रम से बने सामान के आयात पर रोक लगाने वाले नियमों को पूरी तरह लागू करने में विफल रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें