शेयर बाजार आज भारी गिरावट पर
भोपाल [ महा मीडिया]
शेयर बाजार में आज 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है। ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमत के 100 डॉलर प्रति बैरल पार कर जाने और डोनाल्ड ट्रंप के 60 देशों पर नए टैरिफ के ऐलान की वजह से आज सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में है। वैश्विक संकेत भी बाजार के लिए सकारात्मक नहीं हैं जापान का निक्केई आज शुरुआती कारोबार में करीब 2.8 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स लगभग 2.9 प्रतिशत टूट गया है।