HCL भुवनेश्वर में डेटा सेंटर स्थापित करेगी

HCL भुवनेश्वर में डेटा सेंटर स्थापित करेगी

भोपाल [ महा मीडिया] 

भुवनेश्वर को देश के उभरते डिजिटल हब के रूप में एक और बड़ी पहचान मिलने जा रही है। देश की अग्रणी आईटी कंपनी एचसीएल टेक ने भुवनेश्वर में अपना पहला कंपनी-स्वामित्व वाला एआई अनुकूलित डेटा सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। एचसीएल टेक[ HCL TECH] ने इसके लिए ओडिशा सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा उपस्थित थीं। एचसीएल टेक [ HCL TECH]  भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी है जो क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इंजीनियरिंग समाधान प्रदान करती है। 

सम्बंधित ख़बरें