म.प्र. के पांच जिलों मे भारी बारिश की चेतावनी

म.प्र. के पांच जिलों मे भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल [ महा मीडिया] पिछले तीन दिनों से मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कल शुक्रवार को श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर और पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद से अब तक औसतन 325.1 मिमी (12.8 इंच) बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम है। इस अवधि में सामान्य तौर पर 359.6 मिमी (14.1 इंच) बारिश होनी चाहिए थी।

 

सम्बंधित ख़बरें