तंजानिया में एक भारतीय ने अंतरराष्ट्रीय शुगर परियोजना शुरू किया

तंजानिया में एक भारतीय ने अंतरराष्ट्रीय शुगर परियोजना शुरू किया

भोपाल [ महामीडिया] 'डालमिया भारत शुगर' देश के प्रमुख चीनी उत्पादकों में से एक है। अब अपने व्यापार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने के लिए कंपनी ने बड़ा निर्णय लिया है। कंपनी तंजानिया में अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय शुगर प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। इसके लिए करीब ₹1100 करोड़ से अधिक के निवेश से एक इंटीग्रेटेड शुगर प्रोजेक्ट को अनुमति दी गयी है। इसमें डालमिया भारत शुगर की 51% हिस्सेदारी है और जबकि शेष 49 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी UAE के कारोबारी मोहम्मद अली रशीद अलाब्बार की निवेश कंपनी के पास है। इसके तहत 10,000 हेक्टेयर जमीन पर गन्ने की खेती और चीनी मिल स्थापित की जा रही है।  शुरुआती स्तर पर यहां सालाना 70,000 मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन होगा जिसे बाद में बढ़ाकर 150,000 मीट्रिक टन तक किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें