मुख्यमंत्री यादव ने 'भारत टैक्स २०२६' में देश विदेश के अनेक उद्योगपतियों से चर्चा की

मुख्यमंत्री यादव ने 'भारत टैक्स २०२६' में देश विदेश के अनेक उद्योगपतियों से चर्चा की

नई  दिल्ली (महामीडिया):  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे वैश्विक कपड़ा महाकुंभ ‘भारत टैक्स-2026’  में शामिल हुए । वे यहां देश-विदेश के टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांडों से संवाद किया  और मध्यप्रदेश में निवेश के नए अवसरों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात की । इस अवसर पर अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल मैनमेड एंड टेक्निकल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल तथा कॉटन टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं उद्योग संगठनों के साथ भी औद्योगिक सहयोग, निवेश संवर्धन, कौशल विकास तथा निर्यात प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू किए जाएंगे।

आज से नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘फेथ कॉन्क्लेव 2026’ का शुभारंभ होने जा रहा है। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। 16 और 17 जुलाई 2026 को होने वाला यह कॉन्क्लेव देश के नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के शीर्ष नेतृत्व को एक साझा मंच प्रदान करेगा। फेथ कॉन्क्लेव का मुख्य विषय “अतुल्य भारत: अमूल्य अर्थशास्त्र” है। कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के माध्यम से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय उन्नति को गति देना है।

कार्यक्रम के दौरान देश में यात्रा और पर्यटन के अवसरों को बढ़ाने के लिए “टूरिज्म ग्रोथ चार्टर” के तहत एक समयबद्ध कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस चार्टर में पर्यटन को बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का दर्जा देने, मिशन मोड पर 50 पर्यटन स्थलों का विकास करने और वैश्विक स्तर पर ब्रांड इंडिया के प्रचार जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं।

इसके अलावा सरलीकृत वीजा व्यवस्था, पर्यटन बुनियादी ढांचे में निवेश और सिंगल-विंडो क्लियरेंस के माध्यम से निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा होगी। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के इस शीर्ष निकाय FAITH के मंच पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति मध्यप्रदेश में पर्यटन निवेश और विकास की नई संभावनाओं को रेखांकित करेगी।

सम्बंधित ख़बरें