इंदौर-धार समेत कई जिलों में हल्की बारिश की सम्भावना

इंदौर-धार समेत कई जिलों में हल्की बारिश की सम्भावना

भोपाल (महामीडिया): मानसून के सुस्त पड़ने और कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने के चलते मध्य प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश का दौर थमा हुआ है। सामान्य से कम बारिश होने चलते कई जिलों में तो सूखे की स्थिति बनने लगी है। खास करके पूर्वी मध्य प्रदेश की बेहद स्थिति कमजोर बनी हुई है।

मौसम विभाग की मानें तो 19 जुलाई से मानसून के दोबारा सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है। 3 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 20 जुलाई के बाद प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को 36 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। 19 शहरों में उमस व गर्मी परेशान कर सकती है।

1 जून से 15 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 11 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

सम्बंधित ख़बरें