देश में 1.26 लाख करोड़ रुपये की राशि सुरक्षा निधि के रूप में फंसी
भोपाल [ महामीडिया] एक रिपोर्ट के अनुसार देश के छह प्रमुख महानगरों मुंबई महानगर क्षेत्र , बेंगलूरु, दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, हैदराबाद और पुणे में किरायेदारों की करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये की राशि मकान मालिकों के पास सुरक्षा जमा के रूप में फंसी हुई है। मुंबई में सबसे अधिक 41,156 करोड़ रुपये और बेंगलूरु में 31,628 करोड़ रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में मकान मालिकों के पास जमा हैं। यह आंकड़ा देश के प्रमुख महानगरों में सबसे अधिक है।वहीं दिल्ली-एनसीआर में करीब 58% किरायेदारों को लीज समाप्त होने के बाद उनकी पूरी सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस मिल गई। लगभग 30% किरायेदारों की राशि में कुछ कटौती की गई जबकि 12% को सिक्योरिटी डिपॉजिट को लेकर गंभीर विवाद का सामना करना पड़ा। बेंगलूरु में ईएमआई-टू-रेंट अनुपात 2.07 से बढ़कर 2.38 हो गया। हैदराबाद में यह 2.21 से बढ़कर 2.47 पहुंच गया जबकि मुंबई में यह 2.03 से बढ़कर 2.19 हो गया।