तिब्बत में एक बार फिर 5.9 तीव्रता का भूकंप
मुंबई [महा मीडिया]
तिब्बत में रविवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन से 9 किलोमीटर नीचे थी। तिब्बत में पिछले 5 दिनों में यह दूसरा बड़ा भूकंप आया है। इससे पहले 22 अक्टूबर को तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 16 लोगों की मौत हुई थी।