अनुपम बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे
भोपाल [ महा मीडिया] बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद के दायित्वों को लेकर मध्य प्रदेश राजभवन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद का कार्य संभाल रहे संकायाध्यक्ष प्रो. विवेक शर्मा द्वारा प्रस्तुत इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजभवन द्वारा जारी निर्देश के तहत विश्वविद्यालय में नए नियमित कुलगुरु की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने तक यह अस्थाई व्यवस्था लागू रहेगी।