राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू
भोपाल [ महामीडिया] 26 दिसंबर को राष्ट्रपति बाल मेधावियों को पुरस्कृत करेंगी। इसके लिए 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। पुरस्कार के लिए पांच से 18 वर्ष के आयु वर्ग के मेधावी आवेदन कर सकते है।वेबसाइट https:// awards.gov.in/Home/ AwardLibrary पर सीधे आनलाइन आवेदन किए जा सकता हैं । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन या स्व-नामांकन कर सकते हैं।आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए और भारत में ही रहता हो।