ईशान किशन के अर्धशतक के साथ भारत सौ रन के पार
भोपाल [ महा मीडिया] भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज हरारे में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। जिम्बाब्वे के विरुद्ध दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने 10.3 ओवर के बाद 3 विकेट पर 100 रन बनाए हैं। सूर्यवंशी से पहले अभिषेक शर्मा भी 8 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर को 25 रन पर ब्रयान बेनेट ने पवेलियन भेजा। भारत के पास जिम्बाब्वे के विरुद्ध लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीतने का मौका है। भारत का स्कोर ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध दूसरे टी20 मुकाबले में तीन विकेट पर 100 रन से आगे बढ़ चुका है जिसमें ईशान किशन अर्धशतक लगा चुके हैं।