ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्धि

ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [ महामीडिया] भारत में कुल ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री अप्रैल में 12.94 प्रतिशत बढ़कर 26,11,317 यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई जो पिछले वर्ष इसी महीने के 23,12,221 यूनिट से अधिक है। इस तरह नए वित्त वर्ष की शुरुआत मजबूत रही।  ब्याज दर नीति, मजबूत रबी सीजन के बाद ग्रामीण कैश फ्लो और लंबे विवाह सीजन ने इंडस्ट्री प्रदर्शन को मजबूती दी है । पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में खुदरा बिक्री अप्रैल में रिकॉर्ड 4,07,355 यूनिट रही जो12.21 प्रतिशत अधिक है। टू-व्हीलर्स की बिक्री भी इस साल अप्रैल में 19,16,258 यूनिट के साथ अब तक के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई जो पिछले साल इसी महीने के 16,95,638 यूनिट से 13.01 प्रतिशत ज्यादा है।थ्री-व्हीलर्स की बिक्री अप्रैल में 1,06,908 यूनिट रही जो पिछले साल के 99,741 यूनिट के मुकाबले 7.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी 15.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और बिक्री 99,339 यूनिट रही जो अप्रैल 2025 के 86,364 यूनिट से अधिक है।

सम्बंधित ख़बरें