AI का उपयोग सावधानी से करने की अपील
भोपाल [ महा मीडिया]
रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बैंकों से कहा कि वह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) की क्षमता का जिम्मेदारी से उपयोग करें न कि इसे ऐसे जोखिम के तौर पर देखें जिसे नियंत्रित करने की जरूरत हो। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि बैंक के निर्णयों की जिम्मेदारी बैंक की ही होती है । वार्षिक बैंकिंग सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मल्होत्रा ने यह भी कहा कि ब्रिक्स देशों के सदस्य तेज भुगतान प्रणाली को केंद्रीय बैंक की डिजिटल करेंसी से जोड़ने पर चर्चा कर रहे हैं। । गोपनीयता और सुरक्षा से जुड़े जोखिमों पर श्री मल्होत्रा ने कहा डिजिटल पर्सनल डेटा सुरक्षा कानून का पालन करना तो शुरुआती जरूरत है। ग्राहकों को अपने बैंक से इससे कहीं ज्यादा की उम्मीद रखनी चाहिए यह बात उन्होंने वार्षिक बैंकिंग सम्मेलन में कही है जो की मुंबई में चल रही है ।