तृतीय श्रावण सोमवार पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं
भोपाल [ महा मीडिया] आज पूरे देश में तृतीय श्रावण सोमवार पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि भगवान शिव की आराधना का पर्व समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति का मार्ग प्रशस्त करें यही उनकी शुभकामना एवं कामना है। ज्ञात हो कि महर्षि महेश योगी संस्थान के स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम, भोजपुर मंदिर मार्ग,छान, भोपाल के महर्षि उत्सव भवन में प्रत्येक श्रावण सोमवार को दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक महारुद्राभिषेक का आयोजन वैदिक विधि विधान से महर्षि वैदिक पंडितों द्वारा किया जा रहा है।