भोपाल में आज टैक्सी चालकों की हड़ताल
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में मंगलवार रात 12 बजे से ओला, उबर समेत अन्य कैब का संचालन बंद है। बुधवार सुबह भोपाल रेलवे स्टेशन पर इसका सीधा असर दिखाई दिया। यात्रियों ने ऑनलाइन कैब बुक करने की कई बार कोशिश की लेकिन गाड़ियां उपलब्ध नहीं हुईं। मजबूरन उन्हें ऑटो और दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। जिसका लाभ ऑटो चालकों ने उठाया। ऑटो चालकों ने डेढ़ से दो गुना किराया यात्रियों से वसूल किया।