नवीनतम
सीमावर्ती राज्यों की 117 इकाइयों की जाँच शुरू
भोपाल [ महा मीडिया] आयकर विभाग ने कम या बिल्कुल कारोबार नहीं दिखाने वाली इकाइयों, उनके पीछे लोगों और कर निर्धारण प्रमाणपत्र जारी करने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट के विदेश भेजी गई संदिग्ध राशि की जांच के लिए अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दायरे में भारत की जमीनी सीमाओं से लगे जिलों में स्थित ऐसी इकाइयों को भी शामिल किया गया है जिन्होंने बड़ी मात्रा में पैसा विदेश भेजा है।इस अभियान में करीब 394 इकाइयों और 36 पेशेवरों को शामिल किया गया है। इनमें सीमावर्ती राज्यों में स्थित 117 इकाइयां शामिल हैं। विभाग ने 18 अगस्त को संदिग्ध रूप से विदेश भेजी गई राशि की विस्तृत राष्ट्रव्यापी जांच शुरू की है। इसमें मुखौटा कंपनियों, उनके पीछे मौजूद लोगों और फार्म 15सीबी प्रमाणपत्र जारी करने वाले पेशेवरों पर गौर किया गया है।