संविधान पीठ आज उद्योग शब्द को परिभाषित करेगी
भोपाल [ महा मीडिया]
सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ आज औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत उद्योग शब्द को परिभाषित करने के विवादास्पद मुद्दे पर अपना निर्णय सुनाएगी। यह निर्णय इस कानून के तहत लंबित व मौजूदा विवादों पर लागू होगा। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस उज्जल भुइयां, जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस जोयमाल्या बागची, जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने इस मामले में 19 मार्च को सुनवाई पूरी कर ली थी।