म.प्र. के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति

म.प्र. के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति

भोपाल [ महा मीडिया] 

म.प्र. के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पूर्वी मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। सतना के तराई क्षेत्र में भारी बारिश के बाद चित्रकूट की गुप्त गोदावरी में पानी बढ़ गया। पहाड़ी से पानी गुफाओं के ऊपर से बहने लगा है चित्रकूट नगर परिषद ने दोनों गुफाएं बंद कर पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सतना जिले के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिंडोरी के तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफन गए हैं 12 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला बांध के तीन गेट करीब 4 मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। डिंडौरी में नदी-नाले उफान पर हैं और 12 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है। रीवा जिले में पिछले 9 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तराई अंचल की नदियां उफान पर हैं और शहर के निचले इलाकों में भी बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है । सुबह से ही राजस्व और पुलिस की टीमें नदी-नालों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील की है। लगातार बारिश के कारण जिले की तराई क्षेत्र की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है।

सम्बंधित ख़बरें