अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की
भोपाल [ महा मीडिया]
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ईरान ने समझौते का मौका गंवा दिया है। अब उसे आर्थिक तौर पर अलग-थलग किया जाएगा। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि ईरान की मदद करने वाले देशों और संस्थाओं पर भी कार्रवाई होगी। इसमें बैंक, कंपनियां, एयरपोर्ट और सरकारी संस्थाएं शामिल हैं। इस अभियान का उद्देश्य ईरान के तेल कारोबार, वित्तीय लेन-देन और फर्जी कंपनियों के नेटवर्क को पूरी तरह ठप्प करना है। इसे किसी भी देश पर की जाने वाली सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई बताया गया है।