आज सोना और चांदी की कीमतों मे भारी वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया]
सोने-चांदी की कीमतें आज 20 अगस्त को बढ़ गई हैं। एक किलो चांदी की कीमत 9,260 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए पर पहुंच गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3,519 रुपए बढ़कर 1.57 लाख रुपए हो गया है। इस महीने अगस्त के 20 दिन में ही सोना 15 हजार और चांदी 20 हजार रुपए महंगी हो चुकी है।