भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर बैठक
भोपाल [ महा मीडिया]
भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर आज से उत्तराखंड के देहरादून में संयुक्त कार्य समूह की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है।20 और 21 अगस्त तक चलने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में दोनों देशों के सीमा की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर गहन विचार किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव जबकि नेपाली दल की अगुवाई वहां के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव कर रहे हैं।