दिल्ली में  पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया 

दिल्ली में  पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया 

भोपाल [ महा मीडिया] 

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने अवैध ढांचों को बुधवार देर रात बुलडोजर से हटा दिया गया है। यह ढांचे हाई कमीशन की तय सीमा से बाहर बने थे।पाकिस्तान हाई कमीशन का ऑफिस दिल्ली के चाणक्यपुरी के शांतिपथ पर है। यहां बैरिकेड, फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास कतार प्रबंधन के लिए बनाए गए ढांचे भी हटाए गए हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए गए थे।

सम्बंधित ख़बरें