रिजर्व बैंक ने एलआईसी को एचडीएफसी बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति दी
भोपाल [ महा मीडिया]
रिजर्व बैंक ने भारतीय जीवन बीमा निगम को एचडीएफसी बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत तक करने की अनुमति दे दी है। एलआईसी को एचडीएफसी बैंक की पेड-अप शेयर कैपिटल में कुल हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत तक करने की अनुमति दी है। अभी तक एलआईसी के पास बैंक की कुल शेयर कैपिटल में 4.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसका मतलब है कि अनुमति के बाद एलआईसी के पास एचडीएफसी बैंक में अपनी हिस्सेदारी वर्तमान स्तर से बढ़ाकर अधिकतम 9.99 प्रतिशत तक ले जाने का रास्ता साफ हो गया है।