जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा
भोपाल [ महा मीडिया]
उत्तर प्रदेश स्थित रामपुर के जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रवर्तन निदेशालय [ED ]ने छापा मारा है। आज बुधवार सुबह 7 बजे 15 अफसरों की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची वह यूनिवर्सिटी में सघन जांच पडताल कर रही है और दस्तावेज खंगाल रही है। यूनिवर्सिटी के बाहर फोर्स तैनात है। धारा 17 के तहत रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 परिसरों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है । सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़ी जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। है। यह कार्रवाई आजम खान से जुड़े जौहर ट्रस्ट और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित धनशोधन जांच के तहत बताई जा रही है। रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए सरकारी ठेकों से प्राप्त रकम को कथित तौर पर अन्य माध्यमों से विश्वविद्यालय के निर्माण में लगाया गया। प्रवर्तन निदेशालय की लखनऊ टीम इसी वित्तीय लेनदेन और धनशोधन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि छापेमारी के दौरान अभी तक क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री बरामद हुई है इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।