नवीनतम
प्रतिस्पर्धा आयोग ने संशोधित प्रतिबद्धता नियम जारी किये
भोपाल [ महा मीडिया]
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने संशोधित प्रतिबद्धता नियम जारी किए हैं जिनके तहत ऐसे आवेदन दाखिल करने की समय-सीमा 45 दिन से बढ़ाकर 60 दिन कर दी गई है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कमिटमेंट एप्लीकेशन पर शुरुआती विचार-विमर्श के लिए समय-सीमा को 7 से बढ़ाकर 15 वर्किंग डे और कुल समय-सीमा को 130 दिन से बढ़ाकर 180 दिन कर दिया है। सेटलमेंट और कमिटमेंट मैकेनिज्म बनाने के लिए सेक्शन 48A और 48B जोड़े गए । यह फ्रेमवर्क उन कंपनियों को जिन पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग एंटी-ट्रस्ट जांच कर रहा है लंबी कानूनी लड़ाई के बिना मामलों को सुलझाने के लिए स्वेच्छा से सुधारात्मक उपाय करने या कुछ शर्तों को मानने की सुविधा देता है। इस प्रावधान के लागू होने के बाद से भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अभी तक किसी भी कमिटमेंट प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। फिलहाल इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड और गूगल के दो प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है।