केंद्र सरकार ने नीट-यूजी परीक्षा सिस्टम को पूरी तरह सुरक्षित बताया
भोपाल [ महा मीडिया]
केंद्र सरकार ने आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि नीट-यूजी परीक्षा कराने के लिए अभी जो सिस्टम है वह पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि सरकार ने यह भी माना कि इस प्रक्रिया में इंसानी दखल भी होता है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को विस्तार से बताया कि प्रश्न-पत्र का चयन कैसे किया जाता है। 100 सवालों वाले पेपर का उदाहरण देते हुए मेहता ने इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी । प्रिंटिंग प्रेस वाले व्यक्ति को भी यह पता नहीं होता कि प्रश्न-पत्र किस परीक्षा केंद्र पर भेजे जाएंगे। प्रश्न-पत्र और ओएमआर शीट को एक सीलबंद लिफाफे में रखा जाता है। लिफाफा खोलने के लिए सील तोड़नी पड़ती है।