गंगा, यमुना और सहायक नदियां उफान पर

गंगा, यमुना और सहायक नदियां उफान पर

भोपाल [ महा मीडिया] उ.प्र. में गंगा, यमुना, रामगंगा और उनकी सहायक नदियों के उफान के बीच प्रदेश के दर्जनों जिलों में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। प्रयागराज में रविवार रात 1 बजे से शुरू हुई बारिश मंगलवार शाम तक जारी रही। तीन दिनों में कुल 209 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से करीब 6 हजार घरों में पानी भर गया है। इनमें अकेले करेली के करीब 2 हजार घर शामिल हैं। बाढ़ और बारिश के चलते 10 लोगों की जान भी चली गई है इनमें से छह लोग पुल पार करते समय बह गए । प्रदेश में 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं।  वाराणसी में घाट किनारे बने 100 से ज्यादा मंदिरों में गंगा का पानी घुस गया है।  मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थलों तक पानी पहुंचने के कारण अंतिम संस्कार घाट के ऊपरी हिस्से पर कराया जा रहा है।  नमो घाट भी जलमग्न हो गया है। 

सम्बंधित ख़बरें