विशाखापत्तनम में आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक
भोपाल [महा मीडिया]
सरसंघचालक मोहन भागवत ने आज बुधवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का उद्घाटन किया। बैठक तीन दिन चलेगी यह बैठक विशाखापत्तनम के पास गुरुलोवा में विज्ञान विहार स्कूल में शुरू हुई जहां भागवत ने भारत माता की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।19 से 21 अगस्त तक चलने वाली इस बैठक में जनसंख्या असंतुलन और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।