अनाथ बच्चों की स्कूली फीस माफ
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में अशासकीय विद्यालयों के लिए सत्र 2026-27 के लिए संबद्धता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी अनाथ विद्यार्थियों की नामांकन फीस पूरी तरह से माफ करने की घोषणा की गई है जिनके माता-पिता का निधन हो चुका है। पूर्व में संबद्धता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की गई थी।