आज चांदी की कीमतों में  2,331 रुपये की गिरावट

आज चांदी की कीमतों में  2,331 रुपये की गिरावट

भोपाल [ महा मीडिया] आज  सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।  सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 589 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,351 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,55,940 रुपये था। यह कॉन्ट्रैक्ट 640 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,300 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,331 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,717 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,38,048 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें