भोपाल में आज से दस नयी ई-बसें चलेंगी
भोपाल [ महा मीडिया] राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में शामिल ई-बसों की आज मंगलवार से संख्या बढ़ जाएगी। 10 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर और उतरेंगी। इसके बाद इनकी संख्या 20 हो जाएगी। बैरागढ़, कोलार रोड, बावड़ियाकलां तक बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी। भोपाल में मंगलवार से 10 ई-बसें और चलेंगी इस तरह इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 20 हो जाएगी। इससे रोजाना लगभग 10 से 12 हजार यात्रियों को आधुनिक और प्रदूषण-मुक्त परिवहन की सुविधा मिलने लगेगी। यह बसें प्रमुख 3 रूटों पर चलाई जा रही हैं जो बैरागढ़, कोलार रोड, बावड़ियाकलां, एमपी नगर, न्यू मार्केट, अशोका गार्डन और पीर गेट जैसे बड़े इलाकों को जोड़ती हैं।