अमेरिका में मेटा पर संकट गहराया

अमेरिका में मेटा पर संकट गहराया

भोपाल [ महा मीडिया] अपने प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर मेटा पर हजारों मुकदमे चल रहे हैं लेकिन कैलिफोर्निया में  आज  शुरू होने वाला मुकदमा सबसे  महत्वपूर्ण हो सकता है। कई राज्य भारी-भरकम हर्जाने की मांग कर रहे हैं जो कुल मिलाकर 1.4 ट्रिलियन डॉलर तक हो सकता है। साथ ही वे कंपनी के फेसबुक और इस्टाग्राम चलाने के तरीके में बदलाव की भी मांग कर रहे हैं। राज्यों के एक ग्रुप ने कंपनी पर Facebook और Instagram को इस तरह से डिज़ाइन करने का आरोप लगाया है जिससे बच्चों और टीनएजर्स में इसकी लत लग गई है। आज से ओकलैंड फ़ेडरल कोर्ट में शुरुआती बहस शुरू होगी जिसमें कैलिफ़ोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा कोलोराडो, न्यू जर्सी और केंटकी के अटॉर्नी जनरल के साथ केस को लीड करेंगे। 2023 में 30 राज्यों द्वारा फ़ाइल किए गए इस मुकदमे में फ़ेडरल और राज्य प्राइवेसी और कंज़्यूमर प्रोटेक्शन कानूनों के उल्लंघन का आरोप है जिसमें चिल्ड्रन्स ऑनलाइन प्राइवेसी प्रोटेक्शन एक्ट भी शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें